IND vs NZ: ऋषभ पंत की चोट के बाद भारत को एक और झटका! वाशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

IND vs NZ: ऋषभ पंत की चोट के बाद भारत को एक और झटका! वाशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

Washington Sundar Injury: ऋषभ पंत के वनडे सीरीज से बाहर होने के 24 घंटे बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो मैचों के लिए वाशिंगटन सुंदर की उपलब्धता पर भी सवालिया निशान लग गया है। सुंदर को पहले वनडे के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ और अब वह सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। सुंदर T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में भी शामिल हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्‍हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर्षित राणा ने उनकी चोट की प्रकृति की पुष्टि की। राणा ने बताया कि वाशिंगटन को साइड स्ट्रेन है। उन्हें बल्लेबाज़ी करते समय दर्द हो रहा था।

पांचवां ओवर पूरा करने के बाद छोड़ा मैदान

वाशिंगटन सुंदर की परेशानी सबसे पहले तब सामने आई, जब उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी में अपना पांचवां ओवर पूरा करने के बाद मैदान छोड़ दिया। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान आए। हालांकि सुंदर बाद में भारत की पारी के दौरान नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह विकेटों के बीच साफ तौर पर संघर्ष कर रहे थे और मुश्किल से सिंगल ले पा रहे थे।

केएल राहुल बोले- मुझे नहीं पता था कि वह दौड़ नहीं सकते

तनावपूर्ण फिनिश के दौरान केएल राहुल सुंदर के साथ थे। उन्‍होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह दौड़ नहीं सकते। मुझे पता था कि उन्हें पहली पारी में कुछ परेशानी थी, लेकिन मुझे उसकी गंभीरता के बारे में पता नहीं था। वह गेंद को बहुत अच्छी तरह से मार रहे थे। सुंदर ने आखिरकार 7 गेंदों में 7 रन बनाए और राहुल ने जोरदार शॉट लगाकर मैच खत्म किया।

शुभमन गिल कही ये बात

मैच के तुरंत बाद शुभमन गिल से भी सुंदर की स्थिति के बारे में सवाल पूछा गया। भारत के कप्तान ने प्रेजेंटेशन में पुष्टि की कि वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है। उन्‍होंने कहा कि वॉशिंगटन स्कैन के लिए जाएंगे, इसलिए स्कैन होने के बाद हमें और साफ पता चल सकेगा।

पंत को भी साइड स्‍ट्रेन के चलते किया गया था बाहर

बीसीसीआई की ओर से अभी तक वाशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है कि उन्‍हें सीरीज से बाहर किया जाएगा या किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का नाम घोषित किया जाएगा। ऋषभ पंत को भी सीरीज से ठीक पहले साइड स्ट्रेन के चलते बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद पहले वनडे से कुछ घंटे पहले ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *