भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने जैकब बेथल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 246 रन बनाए। जैकब ने इस दौरान 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।
वही भारत के लिए संजू सैमसन ने बेहतरी और अहम 89 रन की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 43, जबकि ईशान किशन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल रशिद ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। सलाम बल्लेबाज फिल सॉल्ट तीन गेंद में पांच रन ही बना सके। कप्तान हैरी ब्रूक 6 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन 5 गेंद में 17 रन ही बना सके। विल जैक्स ने 20 गेंद में 35 रन बनाए।
WE ARE INTO THE FINAL 🥳#TeamIndia win by 7⃣ runs in Mumbai 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/C6Yh6ZTd7d
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026


