IND vs AUS: अपने करियर के आखिरी वनडे में एलिसी हीली ने मचाया कोहराम, 27 चौके और 2 छक्के की मदद से ठोके इतने रन

IND vs AUS: अपने करियर के आखिरी वनडे में एलिसी हीली ने मचाया कोहराम, 27 चौके और 2 छक्के की मदद से ठोके इतने रन

अपने आखिरी वनडे मैच में एलिसा हीली ने 98 गेंद का सामना करते हुए 27 गेंदों और 2 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161 का रहा। 

Alyssa Healy, Australia Women vs India Women, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अपने करियर के आखिरी वनडे को यादगार बना दिया है। होबार्ट के निंजा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में हीली ने बेहतरीन शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 8वां शतक है।

पारी की शुरुआत करने उतरी हीली ने शुरुआत में पिच पर टिकने का समय लिया। उन्होंने अपना अर्धशतक 49 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से पूरा किया। अर्धशतक के बाद हीली ने अपनी पारी की गति बढ़ाई और अगली 30 गेंदों पर 50 से 100 पर पहुंच गईं। हीली ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक 79 गेंदों पर पूरा किया।

फोएबे लीचफील्ड के साथ पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी करने वाली हीली ने जॉर्जिया वॉल (62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 और बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की। स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले हीली ने 98 गेंदों पर 27 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 158 रन बनाए।

हीली की यह आखिरी वनडे पारी थी। उनके वनडे करियर पर गौर करें तो 126 मैचों की 114 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाते हुए वह 3,777 रन बना चुकी हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 170 है। इसके अलावा, हीली ने 10 टेस्ट में 3 अर्धशतक की बदौलत 489 रन बनाए हैं। वहीं, 162 टी20 मैचों की 143 पारी में 1 शतक और 17 अर्धशतक की मदद से 3,054 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 148 है।

2010 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाली हीली ऑस्ट्रेलिया की सर्वाधिक सफल महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। हीली 6 टी20 विश्व कप के साथ ही दो वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहीं। 2022 वनडे विश्व कप फाइनल में वह प्लेयर ऑफ द मैच भी थीं। हीली दो बार आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *