बिहार सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की सुरक्षा हटा दी है। कांग्रेस के दूसरे नेता मदन मोहन झा और राजद नेता उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा वापस की गई है। बिहार सरकार ने 21 नेताओं के सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किए हैं। बिहार सरकार ने सत्ताधारी दलों के नेताओं पर मेहरबानी दिखाते हुए सुरक्षा श्रेणी में इजाफा की है। सरकार ने अपने नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई वहीं विरोधियों को मिल रही सुरक्षा में कटौती कर दी है। कटौती किए जाने वाले नाम में बड़े चेहरे शामिल हैं। शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे नाम शामिल हैं। वह नाम जिनका सुरक्षा में कटौती की गई 1. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा जेड में कटौती की गई। इन्हें अब वाय प्लस विथ एस्कॉर्ट दी जाएगी। 2. पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा के बजाय अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 3. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद पशुपति पारस को वाई श्रेणी की सुरक्षा को घटाकर एक्स कर दी गई है। 4. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा वाई प्लस से हटाकर एक्स कर दी गई है। 5. कटिहार पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा वाई में कटौती कर एक्स की गई है । सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई 1.भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा वाई श्रेणी से बदलकर वाई प्लस कर दी गई है। इन्हें सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट भी मिलेगा। 2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जेड सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इन्हें सुरक्षा BR व्हीकल के साथ दिया जाएगा। 3. केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेड सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 4. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन को एक श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। 5. जदयू नेता एमएलसी संजय कुमार सिंह की भी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ दी गई है। 6. भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक कुमार ठाकुर की भी सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। वाई श्रेणी की सुरक्षा को बढ़कर बाय प्लस कर दी गई है। 7. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की भी सुरक्षा में इजाफा, इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 8. भाजपा नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 9. जदयू नेता और विधायक भगवान श्री कुशवाहा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 10. भाजपा नेता और विधायक नीतीश मिश्र को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 12. तेजस्वी यादव की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारती की सुरक्षा वाई प्लस दी गई है। 13. AI MI M के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की सुरक्षा वाई कर दी गई है। बिहार सरकार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की सुरक्षा हटा दी है। कांग्रेस के दूसरे नेता मदन मोहन झा और राजद नेता उदय नारायण चौधरी की सुरक्षा वापस की गई है। बिहार सरकार ने 21 नेताओं के सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किए हैं। बिहार सरकार ने सत्ताधारी दलों के नेताओं पर मेहरबानी दिखाते हुए सुरक्षा श्रेणी में इजाफा की है। सरकार ने अपने नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई वहीं विरोधियों को मिल रही सुरक्षा में कटौती कर दी है। कटौती किए जाने वाले नाम में बड़े चेहरे शामिल हैं। शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे नाम शामिल हैं। वह नाम जिनका सुरक्षा में कटौती की गई 1. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा जेड में कटौती की गई। इन्हें अब वाय प्लस विथ एस्कॉर्ट दी जाएगी। 2. पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा के बजाय अब वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 3. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद पशुपति पारस को वाई श्रेणी की सुरक्षा को घटाकर एक्स कर दी गई है। 4. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की सुरक्षा वाई प्लस से हटाकर एक्स कर दी गई है। 5. कटिहार पूर्व विधायक शकील अहमद की सुरक्षा वाई में कटौती कर एक्स की गई है । सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई 1.भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा वाई श्रेणी से बदलकर वाई प्लस कर दी गई है। इन्हें सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट भी मिलेगा। 2. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जेड सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इन्हें सुरक्षा BR व्हीकल के साथ दिया जाएगा। 3. केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेड सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 4. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन को एक श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। 5. जदयू नेता एमएलसी संजय कुमार सिंह की भी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा एस्कॉर्ट के साथ दी गई है। 6. भाजपा नेता और नवादा सांसद विवेक कुमार ठाकुर की भी सुरक्षा को अपग्रेड किया गया है। वाई श्रेणी की सुरक्षा को बढ़कर बाय प्लस कर दी गई है। 7. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की भी सुरक्षा में इजाफा, इन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 8. भाजपा नेता और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। 9. जदयू नेता और विधायक भगवान श्री कुशवाहा को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 10. भाजपा नेता और विधायक नीतीश मिश्र को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। 12. तेजस्वी यादव की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारती की सुरक्षा वाई प्लस दी गई है। 13. AI MI M के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की सुरक्षा वाई कर दी गई है।


