बढ़ी ठिठुरन:दिसंबर की 19 रात में पारा 10 डिग्री से नीचे, वजह उत्तर से आ रही सर्द हवा

बढ़ी ठिठुरन:दिसंबर की 19 रात में पारा 10 डिग्री से नीचे, वजह उत्तर से आ रही सर्द हवा

पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ने मैदानी क्षेत्रों खासकर मालवा में ठिठुरन बढ़ गई है। दिसंबर की 19 रात में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पारा 9.8 डिग्री रहा जबकि दिन में तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता सुबह 85 और शाम को 53 फीसदी रही। दो दिन में बढ़ेगी सर्दी: आसमान खुला रहने और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण अगले दो दिन में सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदान क्षेत्रों खासकर पश्चिमी मप्र में कड़ाके की ठंड महसूस हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *