सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से.) ने गुरुवार शाम 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर का वार्षिक औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की परिचालन क्षमता, प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों की मुस्तैदी का गहन अवलोकन किया। महानिरीक्षक का स्वागत 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी ने पौधा भेंट कर और पारंपरिक खादा पहनाकर किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने वाहिनी परिसर का भ्रमण किया, विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और जवानों के साथ “बड़ा खाना” में शामिल होकर उनका मनोबल बढ़ाया। सैनिक सम्मेलन में महानिरीक्षक ने जवानों से संवाद किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा समीक्षा के दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर बल की कार्यप्रणाली, सतर्कता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की। महानिरीक्षक उज्ज्वल ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा की जटिल चुनौतियों के बावजूद, 48वीं वाहिनी ने उच्च स्तर की सतर्कता, प्रभावी निगरानी और उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने, आधुनिक तकनीकों में दक्षता बढ़ाने और नियमित प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस वाहिनी के लिए चयनित नए स्थान पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। सैनिक सम्मेलन के दौरान महानिरीक्षक ने 48वीं वाहिनी के कमांडेंट को बल मुख्यालय से प्रदत्त डीजी डिस्क एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर (भा.पु.स.), कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. मंजीत भाटिया, उप-कमांडेंट विवेक ओझा सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे। अंत में, महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा स्थित कमला सीमा चौकी का दौरा किया। वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैनाती और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल (भा.पु.से.) ने गुरुवार शाम 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर का वार्षिक औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की परिचालन क्षमता, प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवानों की मुस्तैदी का गहन अवलोकन किया। महानिरीक्षक का स्वागत 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी ने पौधा भेंट कर और पारंपरिक खादा पहनाकर किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने वाहिनी परिसर का भ्रमण किया, विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और जवानों के साथ “बड़ा खाना” में शामिल होकर उनका मनोबल बढ़ाया। सैनिक सम्मेलन में महानिरीक्षक ने जवानों से संवाद किया, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा समीक्षा के दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर बल की कार्यप्रणाली, सतर्कता, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता की सराहना की। महानिरीक्षक उज्ज्वल ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा की जटिल चुनौतियों के बावजूद, 48वीं वाहिनी ने उच्च स्तर की सतर्कता, प्रभावी निगरानी और उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा है। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने, आधुनिक तकनीकों में दक्षता बढ़ाने और नियमित प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस वाहिनी के लिए चयनित नए स्थान पर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। सैनिक सम्मेलन के दौरान महानिरीक्षक ने 48वीं वाहिनी के कमांडेंट को बल मुख्यालय से प्रदत्त डीजी डिस्क एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर उप-महानिरीक्षक सरोज कुमार ठाकुर (भा.पु.स.), कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. मंजीत भाटिया, उप-कमांडेंट विवेक ओझा सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित थे। अंत में, महानिरीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा स्थित कमला सीमा चौकी का दौरा किया। वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की तैनाती और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


