धोरीमन्ना कस्बे में खार की बेरी माजीसा मंदिर के पास ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। हमले के दौरान ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मामला खरड़ गांव के गुड़ामालानी रोड का है, जहां ट्रक ड्राइवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला करते हुए पत्थर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विशनाराम नामक युवक जो ईसरोल गांव का रहने वाला था। बाड़मेर में ट्रक खाली कर गुजरात जा रहा था। इस दौरान विशनाराम ने अपने ससुराल लोहारवा जाने के लिए ट्रक को गुड़ामालानी रोड की तरफ मोड़ा। इस दौरान बताया जा रहा है कि ट्रक मोटरसाइकिल के टच हो गया हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन विवाद बढ़ गया जैसे तैसे लोगों ने मामले को शांत कराकर ट्रक ड्राइवर को रवाना किया। वह ट्रक लेकर गुड़ामालानी रोड निकल गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए चार रास्ते से करीब 6 किलोमीटर दूर गुड़ामालानी रोड पर सुनसान जगह पर बड़ा पत्थर ट्रक ड्राइवर को मारा जो आगे का शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर की कनपटी पर जा लगा, जिसकी वजह से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। साथी खलासी ने सड़क पर निकलने वाले लोगों से मदद मांगी व पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है की बाइक पर सवार दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस अलग-अलग टीम में बनाकर तलाश में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। गुड़ामालानी रोड पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। घटना को लेकर विरोध जाता रहे हैं। गुड़ामालानी को सुखराम बिश्नोई की घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।


