कोट हरनामदास ज्वैलर मार्केट में बुधवार शाम 5.03 बजे की वारदात, सुनारों ने बंद रखा बाजार

कोट हरनामदास ज्वैलर मार्केट में बुधवार शाम 5.03 बजे की वारदात, सुनारों ने बंद रखा बाजार

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी में एक तरफ गैंगस्टरों को काबू करने को लेकर ऑपरेशन प्रहार चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ लुटेरे बेखोफ होकर अपराध कर रहे हैं। इसी तरह बुधवार की शाम 5.03 बजे कोट हरनामदास के ज्वैलर मार्केट में दिनदहाड़े 2 बाइक सवार 4 नाकाबपोश दुकान में दाखिल होकर 8 मिनट में 190 ग्राम सोने की लूट कर फरार हो गए। वहीं इस दौरान लुटेरों ने दुकानदार से मारपीट भी की। जब तक दुकानदार ने शोर मचाया, उस वक्त तक आरोपी फरार हो गए। जिनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार का बयान दर्ज कर अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। मगर दूसरे दिन वीरवार को भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। इस लूट की वारदात के बाद वीरवार को कोट हरनामदास मार्केट के सभी सुनारों ने अपनी दुकानों को बंद कर रोष जताया। इस दौरान काउंसलर गगनदीप सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे सोना का दाम बढ़ रहा है, लुटेरों के लिए ज्वैलरी सॉफ्ट टारगेट बन गए हैं। आज से चार साल पहले टाहली वाला बाजार के चारों रास्तों पर पीसीआर की गाड़ियां होती थी, जिसमें तकरीबन 12 पुलिस मुलाजिम तैनात रहते थे, लेकिन इस सरकार में पुलिस सुरक्षा जैसी कोई बात ही नहीं है। मैं रोजाना की तरह बुधवार की शाम 5 बजे अकेले अपनी दुकान में था। 4 नाकाबपोश मेरी दुकान में आए, उसमें एक दुकान के बाहर खड़ा था। आते ही 2 लुटेरों ने हमला करने की धमकी दी और गल्ले से सोना निकालकर देने के लिए कहा। जब मैंने मना किया तो दो युवकों ने दातर के बट्ट से मेरे पीठ । तीसरे युवक ने गल्ले से सोना निकाल लिया और चारों वहां से फरार हो गए। दो बाइक दुकान के बाहर लगे हुए थे, जिस पर सवार होकर भागे। मैं खुद कारीगर हूं और इस सोने के मालिक गगन ने मुझे यह सोना गहने बनाने के लिए दिया था। तकरीबन 30 लाख रुपए का सोना था। मेरे चार बच्चे हैं। – पीड़ित राकेश कुमार चारों लुटेरों को पता था कि राकेश कुमार सोने का कारीगर है और उसके पास सुनारों की ओर से सोने के गहने बनाने के लिए सोना आता है। आरोपियों ने आते ही गल्ले से सोना निकालने के लिए कहा था। आरोपियों ने पहले ही रैकी की थी। इस इलाके में कुछ सुनारों के पास लाइसेंसी हथियार है, तो वह वहां लूट करने नहीं जा सकते थे। राकेश कुमार एक प्रवासी है और उसके दुकान में पहले ही आकर रैकी कर ली थी। हालांकि पुलिस पुराने सीसीटीवी वीडियो भी खंगाल रही है। थाना बी-डिवीजन एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि तीन पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी वीडियो कब्जे में ली गई है। जांच कर रहे हैं। हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। पुलिस पेट्रोलिंग पर उन्होंने बताया कि पीसीआर मुलाजिम चक्कर लगाते हैं। इस इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *