मर्यादा पुरुषोत्तम राम व मां दुर्गा का अवतरण धर्म की स्थापना के िलए हुआ : नप अध्यक्ष

मर्यादा पुरुषोत्तम राम व मां दुर्गा का अवतरण धर्म की स्थापना के िलए हुआ : नप अध्यक्ष

भास्कर न्यूज|कैरो प्रखंड मुख्यालय कैरो महावीर मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 वर्ष प्रतिपदा भव्य कलश यात्रा निकली गई। मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष अहले सुबह दुर्गाबाड़ी भवन के पास से कलश लेकर थाना मोड़ होकर जय माता दी, जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए सीधे नंदनी नदी पहुंचे, नदी में गंगा यमुना गोदावरी तीनों प्रमुख नदी का ध्यान कर पूजा-अर्चना कर जल में पुष्प अर्पित किया। आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी जी के द्वारा संकल्पित जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए देवी मंदिर, हनुमान मंदिर में जल समर्पित कर श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं को पूजा-अर्चना कर नमन करते हुए क्षेत्र के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। वासंतिक नवरात्र के प्रारंभ होते ही अनेक श्रद्धालुओं के द्वारा चैत्र नवरात्र पाठ भी दुर्गा वाड़ी भवन पर की जा रही है। मौके पर विशेश्वर प्रसाद दीन, सूरज मोहन साहू, सतीश कुमार पांडेय, मुखिया वीरेंद्र महली, उप मुखिया रवि प्रजापति, अनिल कुमार पांडेय, कैलाश महतो, शंभू सोनी, बजरंग साहू, अमित कुमार के अलावा महावीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति, शैलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, सुमन सोनी, शशि ठाकुर, जितबाहन महतो, अनमोल कुमार, अंतोष साहू, छोटू महतो, राधेश्याम साहू, राहुल सोनी, अंकित, आकाश, मयंक ने कलश यात्रा को सफल बनाया। कैरो थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी के निर्देश पर थाना के एएसआई रंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ कलश यात्रा में ड्यूटी पर मुस्तैद थे। लोहरदगा|लोहरदगा, हिन्दू नववर्ष संवत्सर 2083 एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर स्थानीय वीर शिवाजी चौक स्थित सिद्धि दात्री दुर्गा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रामोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा ध्वज पूजन, भारत माता आरती व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह आयोजन नौ दिनों तक चलने वाले रामोत्सव का प्रारंभिक दिन रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व मां दुर्गा का अवतरण धरती पर पापियों के विनाश और धर्म व मर्यादाओं की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने दुष्ट शक्तियों का संहार कर धर्म की रक्षा की, वहीं भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के आदर्शों से समाज को सत्य, त्याग, समर्पण और समानता का संदेश दिया। उन्होंने श्रीराम के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिता के वचन पालन के िलए वनवास स्वीकार करना, माता सीता के प्रति अटूट समर्पण, शबरी के प्रेम को स्वीकार करना व सभी वर्गों को साथ लेकर रावण पर विजय प्राप्त करना हमें सामाजिक समरसता और मर्यादा का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि भगवा ध्वज हिन्दू धर्म की अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जिसे देखकर प्रत्येक सनातनी का हृदय गर्व से भर उठता है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रीतेश कुमार, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक पवन कुमार प्रजापति, नगर संयोजक राजकुमार साहू, जिला सह संयोजक निशांत कुमार वर्मा, नीरज साहू, नगर सह संयोजक अनुभव कुमार, विवेक कुमार, सुरक्षा प्रमुख प्रद्युमन पाठक, गौ रक्षा प्रमुख विकास यादव सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *