भीलवाड़ा | शिव नगर, पुलिस लाइन क्षेत्र स्थित नवनिर्मित श्री चारभुजानाथ मंदिर में समस्त फुलेरिया माली समाज की ओर से सप्त दिवसीय नवकुंडीय हरिहर महायज्ञ एवं भगवान श्री चारभुजानाथ जी, बालाजी महाराज और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ रविवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम संतदास महाराज हाथीभाटा आश्रम, मंगलपुरा के पावन सानिध्य एवं यज्ञाचार्य पंडित धर्मनारायण जोशी, अंसल सुशांत सिटी के आचार्यत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा, ठाकुरजी के नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


