सीवान में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब हॉस्पिटल रोड स्थित मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिले को अत्याधुनिक शिशु रोग एवं शिशु शल्य चिकित्सा सेवाओं की बड़ी सौगात मिली, जिससे अब सीवान और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ सीवान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अस्पताल प्रबंधन को सरकारी सहयोग का आश्वासन
मंगल पांडेय कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं गांव और जिला स्तर तक उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने डॉ. राम शरण पांडेय की सराहना करते हुए कहा कि एम्स, नई दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट होकर भी अपने गृह जिले में सेवा देने का उनका निर्णय प्रेरणादायक है। मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से शिशु स्वास्थ्य संरक्षण को विशेष बल मिलेगा और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को समय पर विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।
आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी
इस अवसर पर एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच एवं एम्स, नई दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. राम शरण पांडेय ने कहा कि उनका सपना था कि अपने गृह जिले में विश्वस्तरीय शिशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अब सीवान में ही नवजात एवं बच्चों की जटिल सर्जरी, गंभीर बीमारियों का उपचार और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सीवान के स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि यह अस्पताल पूरे सारण प्रमंडल के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में उभरेगा। सीवान में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब हॉस्पिटल रोड स्थित मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिले को अत्याधुनिक शिशु रोग एवं शिशु शल्य चिकित्सा सेवाओं की बड़ी सौगात मिली, जिससे अब सीवान और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ सीवान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अस्पताल प्रबंधन को सरकारी सहयोग का आश्वासन
मंगल पांडेय कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं गांव और जिला स्तर तक उपलब्ध कराई जाएं, ताकि आम लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न भागना पड़े। उन्होंने डॉ. राम शरण पांडेय की सराहना करते हुए कहा कि एम्स, नई दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट होकर भी अपने गृह जिले में सेवा देने का उनका निर्णय प्रेरणादायक है। मंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से शिशु स्वास्थ्य संरक्षण को विशेष बल मिलेगा और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को समय पर विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को हर संभव सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया।
आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी
इस अवसर पर एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच एवं एम्स, नई दिल्ली के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. राम शरण पांडेय ने कहा कि उनका सपना था कि अपने गृह जिले में विश्वस्तरीय शिशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अब सीवान में ही नवजात एवं बच्चों की जटिल सर्जरी, गंभीर बीमारियों का उपचार और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सीवान के स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। मेडी सिटी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुरू होने से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि यह अस्पताल पूरे सारण प्रमंडल के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र के रूप में उभरेगा।


