तुतुरखी में महाशिव प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी महायज्ञ का शुभारंभ:500 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, पुनपुन नदी से जल भरकर अनुष्ठान आरंभ किया

तुतुरखी में महाशिव प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी महायज्ञ का शुभारंभ:500 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, पुनपुन नदी से जल भरकर अनुष्ठान आरंभ किया

गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी गांव में महाशिव प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शोभा यात्रा में 500 महिलाओं और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर उपहारा स्थित पुनपुन नदी से जल भरा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा और सचिव महेश शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा में 20 घोड़े, सैकड़ों चार पहिया वाहन और 10 बसें गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से नदी तट तक गईं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नौ यजमानों ने सपत्नीक किया पूजा-अर्चना में सहभाग यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य श्री श्री 108 श्री हरेरामा आचार्य जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। उनके निर्देशन में विधि-विधान के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ है। इस महायज्ञ में मुख्य रूप से नौ यजमान—राजू कुमार सपत्नी बबीता देवी, गौतम कुमार, नवीन शर्मा, शैलेश कुमार उर्फ भोला शर्मा, राम विहारी शर्मा, राजीव कुमार, विपुल शर्मा, छोटू कुमार और लक्ष्मी कांत कुमार पूजा अर्चना में शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने में उप सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा और उपाध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ झुनू शर्मा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, समाजसेवी अंकित राज, राजू कुमार उर्फ छोटू सिंह, वार्ड सदस्य श्रीधर शर्मा और समाजसेवी श्रीनिवास सिंह जैसे गणमान्य लोग व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यज्ञ मंडप की सजावट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगामी दिनों में यहाँ कई धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है। गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत अस्लेमपुर पंचायत के तुतुरखी गांव में महाशिव प्राण प्रतिष्ठा सह चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभा यात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस शोभा यात्रा में 500 महिलाओं और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर उपहारा स्थित पुनपुन नदी से जल भरा। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा और सचिव महेश शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा में 20 घोड़े, सैकड़ों चार पहिया वाहन और 10 बसें गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से नदी तट तक गईं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नौ यजमानों ने सपत्नीक किया पूजा-अर्चना में सहभाग यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य श्री श्री 108 श्री हरेरामा आचार्य जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। उनके निर्देशन में विधि-विधान के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ है। इस महायज्ञ में मुख्य रूप से नौ यजमान—राजू कुमार सपत्नी बबीता देवी, गौतम कुमार, नवीन शर्मा, शैलेश कुमार उर्फ भोला शर्मा, राम विहारी शर्मा, राजीव कुमार, विपुल शर्मा, छोटू कुमार और लक्ष्मी कांत कुमार पूजा अर्चना में शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने में उप सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा और उपाध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ झुनू शर्मा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, पैक्स अध्यक्ष रोहित कुमार, समाजसेवी अंकित राज, राजू कुमार उर्फ छोटू सिंह, वार्ड सदस्य श्रीधर शर्मा और समाजसेवी श्रीनिवास सिंह जैसे गणमान्य लोग व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। यज्ञ मंडप की सजावट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगामी दिनों में यहाँ कई धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *