बिजनौर के बुखारा चुंगी के पास गुरु रविदास स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुरु रविदास मंदिर में एक जनसभा भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। यह स्मृति द्वार बिजनौर सदर विधायक रुचि मौसम चौधरी द्वारा गुरु रविदास के नाम पर बनवाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने आज विधिवत रूप से इसका लोकार्पण किया। पहले 3 तस्वीरें देखिए…. उद्घाटन के बाद गुरु रविदास मंदिर में आयोजित जनसभा में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में ऐश्वर्या मौसम चौधरी के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा कोषाध्यक्ष के.के. रवि, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम और सभासद दीपक गर्ग मोनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने बताया कि 1 फरवरी को गुरु रविदास जी की जयंती है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे हर वर्ष इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर ही उनके नाम पर यह स्मृति द्वार बनाया गया है, जिसका आज लोकार्पण किया गया। ऐश्वर्या चौधरी ने गुरु रविदास जी के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत पर काम किया जा रहा है। उन्होंने गुरु जी के ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ वचन को दोहराते हुए कहा कि यदि समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति इन वचनों का पालन करें, तो निश्चित ही 2047 तक भारत विश्व गुरु बनकर पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा।


