दरभंगा में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और जल संसाधनों के प्रबंधन के उद्देश्य से जिला गंगा समिति की ओर से समाहरणालय परिसर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी ने गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर निबंधन कार्यालय, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, ऑडिटोरियम, आदर्श मिडिल स्कूल, केएम टैंक शिव मंदिर, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, पोस्ट ऑफिस और स्टेशन रोड होते हुए विकास भवन तक पहुंची। रैली में 8 बिहार बटालियन NCC, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और “हम सब ने ठाना है, नदी-तालाबों को स्वच्छ बनाना है” तथा “नमामि गंगे, हर-हर गंगे” जैसे नारों के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति कौशल कुमार ने जल अर्पण और गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ किया। नुक्कड़ नाटक भी होंगे जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने बताया कि 16 मार्च से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न घाटों और जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता श्रमदान, जल संरक्षण शपथ, नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम और महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक डीएम ने कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। गंगा भारत की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और इसकी निर्मलता-अविरलता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और जल संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन रौशन उपाध्याय ने किया, जबकि जिला गंगा समिति, नगर निगम एवं नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दरभंगा में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण और जल संसाधनों के प्रबंधन के उद्देश्य से जिला गंगा समिति की ओर से समाहरणालय परिसर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी ने गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर निबंधन कार्यालय, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आयुक्त कार्यालय, ऑडिटोरियम, आदर्श मिडिल स्कूल, केएम टैंक शिव मंदिर, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर, पोस्ट ऑफिस और स्टेशन रोड होते हुए विकास भवन तक पहुंची। रैली में 8 बिहार बटालियन NCC, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और “हम सब ने ठाना है, नदी-तालाबों को स्वच्छ बनाना है” तथा “नमामि गंगे, हर-हर गंगे” जैसे नारों के साथ जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति कौशल कुमार ने जल अर्पण और गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ किया। नुक्कड़ नाटक भी होंगे जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने बताया कि 16 मार्च से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिले के विभिन्न घाटों और जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता श्रमदान, जल संरक्षण शपथ, नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण, जनजागरूकता कार्यक्रम और महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक डीएम ने कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। गंगा भारत की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और इसकी निर्मलता-अविरलता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
डीएम ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण एक वैश्विक चुनौती बन चुका है। बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और जल संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन रौशन उपाध्याय ने किया, जबकि जिला गंगा समिति, नगर निगम एवं नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।