रोटरी क्लब अहमदाबाद एयरपोर्ट के सौंदर्य संभाल तालीम केंद्र का उद्घाटन

रोटरी क्लब अहमदाबाद एयरपोर्ट के सौंदर्य संभाल तालीम केंद्र का उद्घाटन

असारवा क्षेत्र में महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य

अहमदाबाद. रोटरी क्लब अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से असारवा क्षेत्र में सौंदर्य संभाल तालीम केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3055 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निगम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कास्मेटोलॉजिस्ट व वेलनेस एक्सपर्ट डॉ. राजिका कचेरिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
क्लब के अध्यक्ष सत्यनारायण समदानी ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को आधुनिक ब्यूटी केयर स्किल्स एवं प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *