यमुनानगर के थाना गांधी नगर क्षेत्र के रामेश्वर नगर बैंक कॉलोनी से एक महिला के अपनी तीन नाबालिग बेटियों और एक अन्य महिला के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामेश्वर नगर बैंक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी वर्षीय पत्नी 23 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। वह अपने साथ तीन बेटियों उम्र 14, 11 व 7 साल को भी ले गई। इसके अलावा उसके चचेरे भाई सुनील की 18 वर्षीय पत्नी को भी साथ ले गई। पहले भी हो चुकी लापता, दो माह बाद लोटी शिकायतकर्ता के अनुसार, जब काफी देर तक सभी घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चार दिन घर पर इंतजार करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस में शिकायत दी। व्यक्ति ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी पहले भी बिना बताए घर से चली गई थी और लगभग दो महीने बाद घर वापस लौटी थी। उनका रिश्ते बिल्कुल ठीक चल रहा था, ऐसे में उसके पत्नी का बच्चों सहित अचानक से लापता हो जाना चिंता का विषय है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश रही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिला उम्र करीब 32 वर्ष है। थाना गांधी नगर में तैनात एएसआई मशरुफ अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता को साथ लेकर संभावित स्थानों पर जांच कर रही है। मोबाइल लोकेशन, रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी लापता महिलाओं और बच्चों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


