यमुनानगर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वां प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव शहजादपुर के समस्त ग्रामवासियों की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनों गांव से होकर निकली शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में ग्रामीणों द्वारा गुरु रविदास जी महाराज और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की सुंदर पालकी सजाई हुई थी। शोभा यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पालकी के आगे सेवादारों ने किया रास्ता साफ
श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी शहजादपुर के प्रधान हरीश पाल व दर्शन लाल ने बताया कि शोभा यात्रा गांव के गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर गांव की फिरनी से होते हुए गांव फतेहगढ़, किशनपुरा माजरा, दादूपुर, जैधर, जैधरी, भूलखेड़ी, इस्माइलपुर, नत्थनपुर, रामपुर खादर, तेलीपुरा, खदरी से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर संपन्न हुई। गुरु रविदास जी महाराज की सुन्दर पालकी के आगे आगे सेवादार झाड़ू लगाकर रास्तों को साफ करने की सेवा कर रही थी व जल का छिड़काव किया जा रहा था। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में निशान साहब लेकर चल रहे थे। इनके पीछे श्रद्धालु गुरु रविदास जी की शब्द बाणी का गुणगान करते हुए चल रहे थे। प्रत्येक गांव में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत पालकी के पीछे सैकड़ों श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में सवार थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चों व युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का प्रत्येक गांव में ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया और चाय, प्रसाद का वितरण कर अभिनंदन किया गया। प्रधान हरीश ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गांव शहजादपुर में 1 फरवरी को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का 649 वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव में हवन यज्ञ व निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। इससे पूर्व निशान साहिब के साथ श्रद्धालु गांव की नगर परिक्रमा करेंगे। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी की रात काे होगा विशाल जागरण उन्होंने बताया कि प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव में 20 जनवरी से गांव में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जो 31 जनवरी तक रोजाना निकाली जाएगी। 31 जनवरी की रात को गुरु रविदास जी महाराज का विशाल जागरण किया जाएगा। जिसमें गुरु रविदास जी महाराज की महिमा का बखान किया जाएगा।


