प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों में भी 10 तक छुट्‌टी:भीषण ठंड को देखते हुए DIOS पीएन सिंह की ओर से जारी किया गया आदेश, शिक्षकों को राहत नहीं

प्रयागराज में लगातार भीषण ठंड का कहर जारी है। लगातार पारा कम होता जा रहा है। 6 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच चुका है। ठंड को देखते हुए प्रयागराज जनपद के अब माध्यमिक विद्यालयों में भी 10 जनवरी तक के लिए छुट्‌टी कर दी गई है। अभी तक महज कक्षा आठवीं तक के ही विद्यालयों में छुट्टी की गई थी। DIOS पीएन सिंह ने बताया कि 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक के लिए शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा लेकिन इस अवधि में शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय में मौजूद रहेंगे। उन्होंने इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। दोपहर में दिखा शाम जैसा नजारा आज गुरुवार दिन की शुरूआत कोहरे के बीच हुई। दोपहर बाद कोहरा तो खत्म हो गया लेकिन धूप नहीं निकली। दोपहर में ही ऐसा लग रहा था जैसे शाम हो गया है। लोग दिन में ही वाहनों में लाइट जलाकर चलते दिखे। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। ज्यादातर लोग अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। ठंड और पछुआ हवा से लोग ठिठुरते दिखे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *