हर हाल में हटा लें विरासत गलियारे से मलबा:होली को देखते हुए कमिश्नर ने दिया निर्देश; सीएम जाएंगे

हर हाल में हटा लें विरासत गलियारे से मलबा:होली को देखते हुए कमिश्नर ने दिया निर्देश; सीएम जाएंगे

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को आयुक्त सभागार में 10 करोड़ से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विरासत गलियारा के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाए। होली के अवसर पर निकलने वाले शोभा यात्रा को देखते हुए विरासत गलियारा से मलबा हर हाल में हटा लिया जाए। इस शोभायात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ परंपरागत रूप से शामिल होंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में यदि कोई समस्या आ रही है तो उसका निराकरण किया जाए और काम में तेजी लायी जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मलबा वहां से हटा लिया जाएगा। कमिश्नर ने डीएम के साथ गुरुवार को विरासत गलियारा एवं होली शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया था। कमिश्नर ने नौसढ़-पैडलेगंज 6 लेन, जिला जेल बाईपास, एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए। जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माणाधीन पुलों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो भी काम बचे हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने एसएसएफ भवन, रामजानकी मार्ग, भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग, गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। कर्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर आदि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *