सीएम नीतीश कुमार से भागलपुर सांसद ने की मुलाकात:क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

सीएम नीतीश कुमार से भागलपुर सांसद ने की मुलाकात:क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को गर्दनीबाग, पटना स्थित पूर्व मंत्री सह विधायक रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल से मुलाकात की। सांसद मंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस संवाद को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को गर्दनीबाग, पटना स्थित पूर्व मंत्री सह विधायक रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल से मुलाकात की। सांसद मंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस संवाद को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *