वाराणसी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता ‘हाउस-अरेस्ट’:विस घेराव-प्रदर्शन से पहले पुलिस का पहरा, महानगर अध्यक्ष टीम लेकर लखनऊ पहुंचे

वाराणसी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई नेता ‘हाउस-अरेस्ट’:विस घेराव-प्रदर्शन से पहले पुलिस का पहरा, महानगर अध्यक्ष टीम लेकर लखनऊ पहुंचे

लखनऊ में विधानसभा के घेराव और कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव समेत तमाम कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा लगा है। वहीं, पुलिस कई कांग्रेस नेताओं को नहीं रोक सकी और पुलिस सुरक्षा को धता बताकर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे अपनी टीम के साथ देर रात लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने अजय राय से मिलकर बनारस से कार्यकर्ताओं के आने की बात कही। उधर, अजय राय ने बताया कि पुलिस और प्रशासन कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रहा है। 50 जिलों से अब तक शिकायतें आ चुकी है, कई जिलों में पुलिस अफसरों से बात की है। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है, उन्हें लखनऊ आने से रोका जा रहा है। आज मंगलवार को एक बार फिर ताकत दिखाने की तैयारी है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं की भीड़ अलग-अलग माध्यमों से लखनऊ पहुंच रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे। वहां से जुलूस के रूप में विधानसभा कूच करेंगे। इससे पहले 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव हुआ था। इस घेराव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लखनऊ पहुंचे कांग्रेसी अजय राय से मिले, तस्वीरों में देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *