मधुबनी डिस्ट्रिक्ट प्रॉपर्टी स्टेटमेंट अपलोड करने में फर्स्ट:जिला स्तर पर गठित आईटी सेल ने पोर्टल पर डिटेल अपलोड किया

मधुबनी डिस्ट्रिक्ट प्रॉपर्टी स्टेटमेंट अपलोड करने में फर्स्ट:जिला स्तर पर गठित आईटी सेल ने पोर्टल पर डिटेल अपलोड किया

मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे बिहार राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण और प्रशासनिक सक्रियता के कारण हासिल हुई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों से समयबद्ध तरीके से संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय स्थापित किया था। उनके निर्देश पर, सभी विभागों के डीडीओ (Drawing and Disbursing Officer) को समय पर विवरणी जमा करने और उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया। आईटी सेल ने तत्परता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई, जिसके बाद जिला स्तर पर गठित आईटी सेल ने तत्परता के साथ उसे पोर्टल पर अपलोड किया। इसी समन्वित प्रयास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मधुबनी जिला यह सफलता प्राप्त कर सका। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के कुल 26,705 पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संपत्ति विवरणी का ब्योरा सफलतापूर्वक अपलोड किया गया है। संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संपत्ति विवरणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों, डीडीओ और आईटी सेल की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन की आधारशिला हैं। उन्होंने भविष्य में भी सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे आगे भी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक लागू करने में योगदान दें। मधुबनी जिला संपत्ति विवरणी अपलोड करने के मामले में पूरे बिहार राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी आनंद शर्मा के सतत अनुश्रवण और प्रशासनिक सक्रियता के कारण हासिल हुई है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों से समयबद्ध तरीके से संपत्ति विवरणी जमा कराने के लिए निरंतर निगरानी और समन्वय स्थापित किया था। उनके निर्देश पर, सभी विभागों के डीडीओ (Drawing and Disbursing Officer) को समय पर विवरणी जमा करने और उसे पोर्टल पर अपलोड कराने के लिए निर्देशित किया गया। आईटी सेल ने तत्परता के साथ पोर्टल पर अपलोड किया डीडीओ द्वारा समय पर विवरणी जमा की गई, जिसके बाद जिला स्तर पर गठित आईटी सेल ने तत्परता के साथ उसे पोर्टल पर अपलोड किया। इसी समन्वित प्रयास और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मधुबनी जिला यह सफलता प्राप्त कर सका। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के कुल 26,705 पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संपत्ति विवरणी का ब्योरा सफलतापूर्वक अपलोड किया गया है। संविदा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की संपत्ति विवरणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती, इसलिए उन्हें इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को इस उपलब्धि के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों, डीडीओ और आईटी सेल की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन की आधारशिला हैं। उन्होंने भविष्य में भी सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपेक्षा की है कि वे आगे भी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सफलतापूर्वक लागू करने में योगदान दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *