यूपी में ससुर बना हैवान, बहू को बेल्ट से पीटा, गर्म चिमटे से जलाया हाथ और फिर जबरन पिलाया…..

यूपी में ससुर बना हैवान, बहू को बेल्ट से पीटा, गर्म चिमटे से जलाया हाथ और फिर जबरन पिलाया…..

एक विवाहिता के पिता ने महिला थाने में अपनी बेटी के पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया, उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया।

गर्म चिमटे से दागा हाथ

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 नवंबर 2024 को कानपुर देहात के अकबरपुर कालीगंज निवासी हनी उर्फ ताबिस से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी को बेल्ट से पीटा गया, जबरन ऑलआउट का लिक्विड पिलाया गया और उसके हाथ को गर्म चिमटे से दाग दिया गया।

आरोप है कि ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी भी की। इसके अलावा उसे तलाक की धमकी दी गई और उसकी गाड़ी भी जबरन अपने नाम करा ली गई। लगातार प्रताड़ना के कारण विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई।

छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज

परिजन बताते हैं कि 21 दिसंबर को ससुराल वाले उसे मायके छोड़कर चले गए। इसके बाद मायके में ही उसका इलाज कराया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाने में पति, ससुर, दो ननदों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *