उमरिया में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप:परिजन ने कलेक्टर-एसपी से शिकायत की, स्कूल से हटाने की मांग

उमरिया में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप:परिजन ने कलेक्टर-एसपी से शिकायत की, स्कूल से हटाने की मांग

उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक में स्थित हडहा सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से छात्राओं के परिवार वाले और गांव के लोग काफी गुस्से में हैं। छात्राओं के माता-पिता और ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) दफ्तर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि स्कूल के शिक्षक गणेश प्रसाद त्रिपाठी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे शिक्षक को तुरंत स्कूल से हटाया जाए। छात्राओं में डर का माहौल, पढ़ाई हो रही प्रभावित गांव के लोगों का कहना है कि शिक्षक की इन हरकतों की वजह से लड़कियां स्कूल जाने से कतरा रही हैं और उनके मन में डर बैठ गया है। इस वजह से छात्राओं की पढ़ाई का भी काफी नुकसान हो रहा है। परिजनों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपों की जांच कर जल्द ही जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *