उज्जैन में प्रेमी को पकड़कर कंट्रोल रूम लाई युवती:ASP ऑफिस से बाहर किया हंगामा; कहा- मुझे नजरअंदाज कर दूसरी लड़की से कर रहा है बात

उज्जैन में प्रेमी को पकड़कर कंट्रोल रूम लाई युवती:ASP ऑफिस से बाहर किया हंगामा; कहा- मुझे नजरअंदाज कर दूसरी लड़की से कर रहा है बात

उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के कार्यालय तक ले आई। इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। युवती का आरोप है कि वह पिछले पांच साल से युवक के साथ रिलेशनशिप में है। अब युवक किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है और उसे नजरअंदाज कर रहा है। युवती ने रोते हुए बताया कि उसे धोखा दिया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक का भाई वकील है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दोनों के बीच पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी यह मामला महिला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित समझौता किया था। लड़का बोला- शादी करना चाहता हूं, समय चाहिए घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। युवती भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। युवक संजय शर्मा किसान है। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी इनकार नहीं किया। बस मुझे थोड़ा समय चाहिए था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने कहा कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। जांच के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह मामला उज्जैन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *