टोहाना में कांग्रेस MLA का पूर्व मंत्री पर पलटवार:बोले- बबली द्वारा खुदवाए जोहड़; पशुओं की बजाय ठेकेदारों को लाभ

टोहाना में कांग्रेस MLA का पूर्व मंत्री पर पलटवार:बोले- बबली द्वारा खुदवाए जोहड़; पशुओं की बजाय ठेकेदारों को लाभ

फतेहाबाद जिले के टोहाना में कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली के बयान पर तीखा पलटवार किया है। बबली ने परमवीर को ‘बोझ’ बताया था, जिसके जवाब में विधायक ने जोहड़ निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाए।परमवीर सिंह ने कहा कि बबली के मंत्री रहते हरियाणा में जो जोहड़ खुदवाए गए, वे भैंसों के लिए नहीं, बल्कि निजी ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए थे। परमवीर बोले- टोहाना के लिए बोझ उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोग इसकी सच्चाई जान सकते हैं कि ये जोहड़ और कम्युनिटी सेंटर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए थे। विधायक परमवीर ने बबली के आरोप का भी जवाब दिया कि वे टोहाना के लिए ‘बोझ’ हैं। परमवीर ने दावा किया कि वे टोहाना के हर महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा में उठा रहे हैं। फसल का उचित मुआवजे की मांग उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने टोहाना को जिला बनाने, टोहाना में विश्वविद्यालय स्थापित करने, जमालपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और उन्हें फसल का उचित मुआवजा दिलाने जैसे कई मुद्दे उठाए हैं। परमवीर सिंह ने टोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है। पंचायतों से करवाए विकास कार्य कांग्रेस विधायक ने बबली पर आरोप लगाया कि जब वे पंचायत मंत्री थे, तब उन्होंने पंचायतों के काम ठेकेदारों से करवाने का निर्णय लिया था, जिससे पंचायतों को परेशानी हुई। परमवीर ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए विकास कार्यों को पंचायतों के माध्यम से करवाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *