मालदीव भेजने के नाम पर तीन लाख 46 हजार ठगे:शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मालदीव भेजने के नाम पर तीन लाख 46 हजार ठगे:शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सर्वजीत कुमार चौहान ने 346000 की धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आजमगढ़ जिले का रहने वाला अशोक यादव विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए कूट रचित ऑफर लेटर फर्जी वीजा देकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। आरोपी अशोक यादव ने रोजी-रोटी के सिलसिले में आजमगढ़ के बड़ी संख्या में लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मालदीप और लक्जमबर्ग में नौकरी के नाम पर गांव के रहने वाले राम सिंह रवि चौहान राजू चौहान अनिल कुमार अर्जुन सभी से 20000 से लेकर 100000 तक की वसूली किया। आरोपी ने सभी को एक सप्ताह में फ्लाइट से बुलाए जाने की बाद भी कही थी। पैसा देने के बाद जब पीड़ित लोगों ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो आरोपी द्वारा मोबाइल बंद कर लिया गया। जिसके बाद इन लोगों को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आधा दर्शन से अधिक लोगों के साथ ठगी
पुलिस को दिए शिकायती पत्र सरजीत कुमार चौहान ने आरोप लगाया कि आरोपी अशोक यादव ने जिले के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है। इसके साथ ही फर्जी जॉइनिंग लेटर फर्जी वीजा उपलब्ध करा दिया। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *