गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में सोमवार को राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर करीब पांच लाख रुपए की ठगी की गई। शादी के तुरंत बाद मंगलवार देर शाम दुल्हनें अपने साथियों के साथ फरार हो गई। इस दौरान युवकों और उनके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 2 युवकों से 5 लाख की ठगी घटना के संबंध में बताया गया है कि राजस्थान के जयपुर सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी करना चाहते थे। उनके घर के पास रहने वाले एक दलाल ने उन्हें बिहार में शादी कराने का झांसा दिया। आरोप है कि दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए कैश और शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपए अतिरिक्त वसूल लिए, कुल मिलाकर पांच लाख रुपए की ठगी की गई। रीति-रिवाजों से शादी कराई गई संपन्न सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने परिजन के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। बंजारी मोड़ पर दलाल के एक सहयोगी ने उन्हें जादोपुर रोड स्थित मैरेज हॉल तक पहुंचाया। वहां पहले से चार-पांच लोग मौजूद थे। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया, जिन्होंने शादी के लिए सहमति दी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी संपन्न कराई गई और वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए, जहां से उन्हें राजस्थान के लिए बस पकड़नी थी। आरोप है कि जैसे ही ऑटो बंजारी मोड़ के पास पहुंचा, दो अपाची मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक पर सवार होकर दुल्हनें फरार उन्होंने दूल्हों के साथ मारपीट की और उनका सामान छीन लिया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। दूल्हों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भी इस पूरी वारदात में शामिल थीं और मौके से भाग निकलीं। घटना के बाद दोनों पीड़ित युवक नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया। नगर थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। पीड़ित युवकों ने पुलिस पर लुटेरी दुल्हन व मैरेज हाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मामले की जांच में जुटे है। गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में सोमवार को राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर करीब पांच लाख रुपए की ठगी की गई। शादी के तुरंत बाद मंगलवार देर शाम दुल्हनें अपने साथियों के साथ फरार हो गई। इस दौरान युवकों और उनके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 2 युवकों से 5 लाख की ठगी घटना के संबंध में बताया गया है कि राजस्थान के जयपुर सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी करना चाहते थे। उनके घर के पास रहने वाले एक दलाल ने उन्हें बिहार में शादी कराने का झांसा दिया। आरोप है कि दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए कैश और शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपए अतिरिक्त वसूल लिए, कुल मिलाकर पांच लाख रुपए की ठगी की गई। रीति-रिवाजों से शादी कराई गई संपन्न सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने परिजन के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। बंजारी मोड़ पर दलाल के एक सहयोगी ने उन्हें जादोपुर रोड स्थित मैरेज हॉल तक पहुंचाया। वहां पहले से चार-पांच लोग मौजूद थे। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया, जिन्होंने शादी के लिए सहमति दी। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी संपन्न कराई गई और वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हनों के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए, जहां से उन्हें राजस्थान के लिए बस पकड़नी थी। आरोप है कि जैसे ही ऑटो बंजारी मोड़ के पास पहुंचा, दो अपाची मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक पर सवार होकर दुल्हनें फरार उन्होंने दूल्हों के साथ मारपीट की और उनका सामान छीन लिया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। दूल्हों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भी इस पूरी वारदात में शामिल थीं और मौके से भाग निकलीं। घटना के बाद दोनों पीड़ित युवक नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक दलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया। नगर थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। पीड़ित युवकों ने पुलिस पर लुटेरी दुल्हन व मैरेज हाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मामले की जांच में जुटे है।


