जयपुर में बीच सड़क पर लड़की की दबंगई, ईंट से कूच-कूचकर तोड़ डाली लड़के की बाइक, बोली- जिसको बुलाना है बुला ले

जयपुर में बीच सड़क पर लड़की की दबंगई, ईंट से कूच-कूचकर तोड़ डाली लड़के की बाइक, बोली- जिसको बुलाना है बुला ले

Jaipur girl breaks bike viral video: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कानून व्यवस्था और सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। घटना जयपुर के व्यस्ततम इलाके 22 गोदाम पुलिया के पास की बताई जा रही है। जहां एक लड़की की दादागिरी के आगे न केवल आम जनता, बल्कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत एक बेहद मामूली सड़क हादसे से हुई। बताया जा रहा है कि लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी पास से गुजर रहे एक लड़के की बुलेट बाइक उसकी स्कूटी से हल्की सी टच हो गई। आम तौर पर ऐसी स्थितियों में लोग बात करके मामला सुलझा लेते हैं, लेकिन यहां दृश्य बिल्कुल उलट था।

Jaipur Girl Smashes Boy Bike with Brick in Road Rage Dares Him to Call Anyone

टक्कर लगते ही भड़क उठी लड़की

टक्कर लगते ही लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव, सड़क किनारे से एक भारी ईंट उठाई और लड़के की महंगी बुलेट पर बरस पड़ी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की पूरी ताकत से बाइक के हेडलाइट, फ्यूल टैंक और मीटर पर ईंट से वार कर रही है।

लड़का अपनी गाड़ी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की के रौद्र रूप और उसकी धमकियों के आगे वह असहाय नजर आता है। लड़की चिल्लाते हुए कह रही थी, जिसको बुलाना है बुला ले, मैं नहीं डरती।

Jaipur Girl Smashes Boy Bike with Brick in Road Rage Dares Him to Call Anyone

पास में मौजूद थी पुलिस

इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली रही, जिस समय लड़की बीच सड़क पर ईंट से बाइक के परखच्चे उड़ा रही थी। वहां पास ही ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही खड़ा था।

वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिसकर्मी लड़की को रोकने या कानून का डर दिखाने के बजाय मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहा था। कानून को हाथ में लेने वाली लड़की पर लगाम कसने के बजाय पुलिस की यह निष्क्रियता अब सवालों के घेरे में है।

Jaipur Girl Smashes Boy Bike with Brick in Road Rage Dares Him to Call Anyone

थाने पहुंचा मामला

सड़क पर करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद मामला सोडाला थाने पहुंचा। लड़का अपनी क्षतिग्रस्त बाइक लेकर थाने गया था। हालांकि, वहां भी लड़की के तेवर कम नहीं हुए।

Jaipur Girl Smashes Boy Bike with Brick in Road Rage Dares Him to Call Anyone

आश्चर्य की बात यह है कि इतनी बड़ी तोड़फोड़ और सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने के बावजूद, पुलिस ने केवल समझाइश का रास्ता चुना। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामले को शांत कर दिया गया और युवती पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *