टोहाना में फ्रॉड केस में जुलाना पाइप स्टोर संचालक अरेस्ट:फर्म से पाइप-फिटिंग का सामान लिया था; नहीं दिए 5.67 लाख रुपए

टोहाना में फ्रॉड केस में जुलाना पाइप स्टोर संचालक अरेस्ट:फर्म से पाइप-फिटिंग का सामान लिया था; नहीं दिए 5.67 लाख रुपए

फतेहाबाद जिले के टोहाना पुलिस ने लाखों रुपए के व्यापारिक लेन-देन में धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पाइप और फिटिंग का सामान लेकर भुगतान न करने का आरोप है। यह कार्रवाई करीब दो माह पहले दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है। थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को वार्ड 5 निवासी हिमांशु जैन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 20 मार्च को उनकी फर्म ने जींद जिले के जुलाना स्थित पंजाब पाइप फैक्ट्री स्टोर को 5 लाख 67 हजार 699 रुपए का पाइप और फिटिंग का सामान सप्लाई किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने भुगतान का आश्वासन दिया था और लिखित में राशि देने की बात कही थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी शिकायत के आधार पर थाना शहर में 8 दिसंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के मूनक के गांव भानीवाला निवासी जयदीप गिल के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जुलाना में रह रहा था। पुलिस जांच जारी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। व्यापारिक लेन-देन से जुड़े सभी दस्तावेजों और तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि व्यापारियों को न्याय मिल सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *