क्राइम मीटिंग में SP बोले-नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे:कहा-थाने से कोई फरियादी खाली हाथ न जाए; गंभीरता से सुनें शिकायत

क्राइम मीटिंग में SP बोले-नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे:कहा-थाने से कोई फरियादी खाली हाथ न जाए; गंभीरता से सुनें शिकायत

बांसवाड़ा SP सुधीर जोशी ने कहा- नशे को लेकर सरकार की मंशा साफ है। पुलिस की कार्रवाई इतनी सख्त होनी चाहिए कि नजीर बने। उन्होंने पुलिसिंग के मानवीय पहलू की बात करते हुए कहा कि थाने आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर न लौटे, उसकी शिकायत गंभीरता से सुनी जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक गुरुवार को बांसवाड़ा पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग ले रहे थे। ​जिले में अपराध पर लगाम लगाने और नशे के काले कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए उन्होंने प्रतिबद्धता जताई। एसपी ने साफ किया कि जिले में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सभी थाना इंचार्ज से वन-टू-वन समीक्षा एसपी जोशी ने सभी सीआई और थाना प्रभारियों के साथ वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने थानों में लंबे समय से अटकी फाइलों और लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई और अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। पेंडिंग मामलों का तुरंत निपटाने और आमजन को राहत देने की बात कही। ​नशे के खिलाफ स्ट्राइक की तैयारी ​जिले में नशे के कारोबार पर एसपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया। सभी थाना इंचार्ज से कहा कि अपने-अपने इलाकों में मुखबिर तंत्र मजबूत करें। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। एसपी ने कहा- सरकार की मंशा साफ है, नशे के सौदागरों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की दबिश बढ़ेगी और नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार होगा।​ थाने आए व्यक्ति को न लौटाएं खाली हाथ ​एसपी जोशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मानवीय पहलू पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता जिले को अपराध मुक्त बनाना और जनता में विश्वास पैदा करना है। पुलिस ने गोपनीय सूचना देने के लिए नम्बर भी जारी किया है। जिसमें सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बैठक में एडिशनल एसपी नरपत सिंह सहित जिले के तमाम डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *