आने वाले समय में जैसलमेर से चलेगी वंदेभारत जैसी ट्रेन, ढेरों सुविधाएं भी मिलेंगी: अमिताभ

आने वाले समय में जैसलमेर से चलेगी वंदेभारत जैसी ट्रेन, ढेरों सुविधाएं भी मिलेंगी: अमिताभ

उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि अत्यंत विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन में एक पिट लाइन का कार्य पूरा हो गया है और दूसरी पिट लाइन भी स्वीकृत हो गई है। दोनों पिट लाइनों पर शेडिंग व्यवस्था किए जाने का भी प्रावधान है। जिससे यहां पडऩे वाली भीषण गर्मी में रेलवे के कार्मिकों को काम करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे जैसलमेर स्टेशन पर सुविधाएं विकसित होती जाएंगी, यहां से वंदेभारत जैसी टे्रनों का संचालन शुरू किया जा सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा पर आए महाप्रबंधक अमिताभ ने शनिवार को स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में सीमेंट उद्योग सहित अन्य व्यापारों को बढ़ावा देने में भी रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जैसलमेर से जयपुर के बीच संचालित लीलण एक्सप्रेस में एकमात्र थर्ड एसी कोच की व्यवस्था होने और सेकंड एसी का कोच लगाने संबंधी यात्रियों की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि इस सुझाव के बारे में विचार किया जाएगा।

कुछ महीनों में डीपीआर तैयार

जैसलमेर से भाभर के बीच नई रेल लाइन बिछाने के संबंध ेमें किए गए सवाल के जवाब में महाप्रबंधक ने बताया कि सर्वे का कार्य चल रहा है और डीपीआर तीन महीने में तैयार कर रेलवे बोर्ड को सौंप दी जाएगी। जिसमें परियोजना पर आने वाला कुल खर्च तय होगा। रेल मंत्री की ओर से राजस्थान के बॉर्डर क्षेत्र में रेल लाइन बिछाने की घोषणा के बारे में अमिताभ ने बताया कि बीकानेर से अनूपगढ़ लाइन का प्रस्ताव है। खाजूवाला से जैसलमेर का सर्वे कार्य कुछ समय पहले ही स्वीकृत हुआ है। इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा। जैसलमेर से बाड़मेर और बाड़मेर से भाभर तक सर्वे कार्य पहले से चल रहा है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *