समस्तीपुर में लोजपा(आर.) के नेता अंटू ईशर पर फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की बात समाने आ रही है। इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बहादुरपुर मोहल्ले का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुघ्न राय, मथुरापुर के शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, कबीर आश्रम स्टेशन रोड के राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 के मनीराम उर्फ मनीया और कबीर आश्रम स्टेशन रोड के लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सभी कुख्यात बदमाश है। शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। अब जानिए क्या है पूरा मामला मंगलवार देर शाम अंटू ईशर अपनी कार से घर लौटते रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। अंटू पर दूसरी बार घर के पास चली है गोली अंटू पर घर के पास दूसरी बार गोली चली है। इससे पहले करीब 15 साल पहले जब वह घर से सिनेमा हॉल पर आ रहे थे तो बदमाशों ने उनपर गोली चलाई थी। इस गोलीबारी की घटना में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। अंटू ने बताया कि सभी हमलावर हत्या की नीयत से पिस्टल लेकर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जान बचाने के लिए पास स्थित सिनेमा हॉल की ओर भागे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात बहादुरपुर मोहल्ले में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें अंटू के सहयोगी शुभम को गोली लगी थी। बदमाश अंटू की हत्या की नीयत से पहुंचे थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी संभावित विन्दुओं पर जांच कर रही है। जिसमें जमीन कारोबार से लेकर अपराधिक गिरोह से पुरानी अदावत भी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पार्टी अपने स्तर से सुरक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी। समस्तीपुर में लोजपा(आर.) के नेता अंटू ईशर पर फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की बात समाने आ रही है। इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बहादुरपुर मोहल्ले का है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही वार्ड संख्या-35 निवासी शत्रुघ्न राय, मथुरापुर के शेखोपुर निवासी राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह, कबीर आश्रम स्टेशन रोड के राहुल यादव उर्फ चुसनी, स्टेशन रोड वार्ड संख्या-23 के मनीराम उर्फ मनीया और कबीर आश्रम स्टेशन रोड के लक्की खान समेत पांच से सात अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। सभी कुख्यात बदमाश है। शत्रुघ्न राय पर हत्या समेत कई मामले दर्ज है। लोकसभा चुनाव के दौरान शत्रुघ्न ने लोजपा(आर.)पार्टी में युवा नेता के रूप में सदस्यता ली थी। वहीं, पुल्लू सिंह सोना लूटकांड में आरोपी है। इसके अलावा चुसनी, मनीया पर लूट, गोलीबारी समेत कई मामला दर्ज है। अब जानिए क्या है पूरा मामला मंगलवार देर शाम अंटू ईशर अपनी कार से घर लौटते रहे थे। घर के पास पहुंचते ही 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। करीब 10 राउंड फायरिंग की गई। जानलेवा हमले में ईशर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर शुभम कुमार को सीने में बुलेट लग गई। इस बीच बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना के पीछे जमीन कारोबार और वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार अंटू ईशर पर भी कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है। अखिलेश राय, कुंदन यादव की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि ज्यादातर मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। बाद के दिनों में अपराध जगत को छोड़कर राजनीति में कदम रखा। कुछ साल से जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। उधर, आरोपी बनाए गए शत्रुघ्न राय और पुल्लू सिंह भी जमीन कारोबार से जुड़े हुए हैं। जिसे कारण दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंदता बढ़ गई है। चर्चा है कि कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर शत्रुघ्न और अंटू में तनातनी बढ़ गई थी। इस घटना के पीछे उक्त वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। अंटू पर दूसरी बार घर के पास चली है गोली अंटू पर घर के पास दूसरी बार गोली चली है। इससे पहले करीब 15 साल पहले जब वह घर से सिनेमा हॉल पर आ रहे थे तो बदमाशों ने उनपर गोली चलाई थी। इस गोलीबारी की घटना में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। अंटू ने बताया कि सभी हमलावर हत्या की नीयत से पिस्टल लेकर आए थे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जान बचाने के लिए पास स्थित सिनेमा हॉल की ओर भागे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात बहादुरपुर मोहल्ले में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें अंटू के सहयोगी शुभम को गोली लगी थी। बदमाश अंटू की हत्या की नीयत से पहुंचे थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी संभावित विन्दुओं पर जांच कर रही है। जिसमें जमीन कारोबार से लेकर अपराधिक गिरोह से पुरानी अदावत भी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। साथ ही इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो पार्टी अपने स्तर से सुरक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी।


