कैथल सड़क हादसे में मौत के मामले में FIR:शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंपा, चाचा के बयान पर केस

कैथल सड़क हादसे में मौत के मामले में FIR:शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंपा, चाचा के बयान पर केस

कैथल के गांव देवबन में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा के बयान पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। चाचा ने शिकायत दी गांव रोहेड़ा निवासी रामपाल की शिकायत पर तितरम थाना में दर्ज मामले के अनुसार 17 जनवरी को दोपहर के समय वह और उसका भतीजा सलिन्द्र मोटरसाइकिल पर पर सवार होकर रोहेड़ा से कैथल जा रहे थे। जब वे जींद रोड गांव देवबन के पास पहुंचे तो सामने से एक काले रंग की वर्ना कार के ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने मृत बताया टक्कर लगते ही उसके भतीजे का सिर सड़क पर जा लगा और वह खुद कच्चे में जा गिरा। फिर कुछ समय बाद डायल 112 मौके पर आ गई। उसके भतीजे को सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसके भतीजे सलिन्द्र को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तितरम थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *