कर्पूर चन्द्र कुलिश का जन्म शताब्दी वर्ष : राजस्थान के कई शहरों में ‘जन सेवा और नारी शक्ति’ का दिखा अनूठा संगम

Rajasthan : राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में जन सेवा और नारी शक्ति’ का अनूठा संगम देखने को मिला। कुलिशजी के विचारों और मूल्यों को जीवंत करते हुए कहीं स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के जरिए सेवा की गई, तो कहीं मैराथन और सम्मान समारोहों के माध्यम से मातृ शक्ति के अदम्य साहस को सराहा।

मातृ शक्ति का सम्मान : कोटा में वुमन पावर अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया। इसमें 26 मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया।
बिहारी घाट पर श्रमदान : पाली के बिहारी घाट और मुख्य मार्ग पर श्रमदान किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वच्छता का संदेश दिया।

मैराथन में दिखी नारी शक्ति की झलक : अलवर शहर में महिला मैराथन-2026 का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने जोश, जज्बा और उत्साह के साथ भाग लिया।

झालावाड़ : अंगदान का महत्व समझाया
झालावाड़ के खेल संकुल परिसर में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लोगों को अंगदान, देहदान, नेत्रदान और रक्तदान का महत्व बताया गया। मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।

गीत-संगीत से सजी शाम : रावतभाटा में गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें संगीत गुरु जयवर्धन भटनागर ने गीतों की सुरीली प्रस्तुतियां दी।

रंगोली में दिखी नारी शक्ति : रामगंजमंडी में हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला दिवस की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर नारी शक्ति के रूपों को दर्शाया।

Karpur Chandra Kulish Birth Centenary Year
जोधपुर। रस्साकसी में दमखम दिखाते हमराह प्रतिभागी। फोटो पत्रिका

जोधपुर : हमराह में दिखाया जोश

राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार सुबह मंडोर क्षेत्र के गोकुलजी की प्याऊ मार्ग पर आयोजित ‘हमराह’ कार्यक्रम के दौरान आयोजित गतिविधियों ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। इस आयोजन में महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योग, डांस और रस्साकसी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *