स्वरूप नगर में थार सवार युवकों की सड़क पर दबंगई:हॉर्न बजाने पर भड़के, महिला से बैड टच कर दी धमकी, FIR

स्वरूप नगर में थार सवार युवकों की सड़क पर दबंगई:हॉर्न बजाने पर भड़के, महिला से बैड टच कर दी धमकी, FIR

स्वरूप नगर में हार्न बजाने से गुस्साए थार सवार दबंगों ने बीच सड़क की गुंडई की। दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर कार में तोड़फोड़ की। पति को बचाने आईं महिला से अभद्रता कर बैड टच किया। इतना ही नहीं कार में तोड़फोड़ करते आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई। मायके से अपने घर जा रही थी महिला विष्णुपुरी में रहने वाली महिला की तहरीर के मुताबिक बुधवार को वह अपने पति के साथ अशोक नगर स्थित मायके से घर जा रही थी। तभी स्वरूप नगर पर बीच सड़क खड़ी कार को देख पति ने कार का हार्न बजाया। कई बार हार्न बजाने पर दबंगों ने पहले तो गाड़ी किनारे नहीं की, फिर एकदम से थार बैककर कार में जोरदार टक्कर मार दी। एतराज जताने पर दबंगों ने पति को पीटने के बाद कपड़े से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि पति को बचाने पहुंची महिला से बैड टच कर आरोपियों धमकी देकर भाग निकले। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में आरोपी ईंट-पत्थर लेकर कार को तोड़ते दिख रहे है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी हर्षवर्धन, विक्रांत अग्निहोत्री व अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *