सुपौल में मंडप में लड़खड़ाते पहुंचा दूल्हा:वरमाला के बाद दुल्हन का शादी से इंकार, ग्राणीणों ने बारातियों-दूल्हे को घेरकर रकम वापस ली

सुपौल में मंडप में लड़खड़ाते पहुंचा दूल्हा:वरमाला के बाद दुल्हन का शादी से इंकार, ग्राणीणों ने बारातियों-दूल्हे को घेरकर रकम वापस ली

सुपौल में बुधवार (22 जनवरी) की रात एक शादी समारोह हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हा नशे की हालत में मंडप पर पहुंचा। दुल्हन ने वरमाला पूरी करने के बाद दूल्हे की नशे की स्थिति देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों को ग्रामीणों ने घेर लिया, लेकिन गुरुवार देर शाम उपहार और रकम लौटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ। शादी समारोह से जुड़ी तस्वीरें… 3 पॉइंट में पढ़िए, पूरा मामला.. 1. शादी का माहौल अचानक बदल गया
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा पंचायत के ठाकुर टोला में बुधवार रात आयोजित विवाह समारोह की शुरुआत तो सामान्य ढंग से हुई थी। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शादी का माहौल खुशियों से भरा था। वरमाला की रस्म भी चल रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा राजेश कुमार मंडप पर बैठा, उसकी लड़खड़ाती चाल और असामान्य व्यवहार ने सबको चौंका दिया। दूल्हे की नशे की हालत ने खुशियों के माहौल को तुरंत ही गंभीरता और तनाव में बदल दिया। मंडप में मौजूद दुल्हन, पुरोहित और परिवारजन उसकी स्थिति देखकर हैरान रह गए। 2. दुल्हन ने साहसिक फैसला लिया
दुल्हन नेहा कुमारी ने स्थिति को भांपते हुए बिना किसी दबाव या हिचकिचाहट के शादी से इनकार कर दिया। वरमाला पूरी होने के बाद भी उसने मंडप छोड़कर जाने का निर्णय लिया। इस कदम ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका पैदा कर दिया। समारोह स्थल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, और लोग इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर आपस में चर्चा करने लगे। 3. ग्रामीणों ने स्थिति संभाली
दुल्हन के इनकार के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके पिता को घेर लिया। अधिकांश बराती मौके से हट गए, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और संयम से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। मामला गुरुवार की देर शाम तब शांत हुआ, जब दूल्हे के परिजनों ने उपहार और शादी में मिली रकम वापस कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके पिता को सम्मानपूर्वक विदा किया। सुपौल में बुधवार (22 जनवरी) की रात एक शादी समारोह हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गया, जब दूल्हा नशे की हालत में मंडप पर पहुंचा। दुल्हन ने वरमाला पूरी करने के बाद दूल्हे की नशे की स्थिति देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे और उसके परिजनों को ग्रामीणों ने घेर लिया, लेकिन गुरुवार देर शाम उपहार और रकम लौटाए जाने के बाद मामला शांत हुआ। शादी समारोह से जुड़ी तस्वीरें… 3 पॉइंट में पढ़िए, पूरा मामला.. 1. शादी का माहौल अचानक बदल गया
त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा पंचायत के ठाकुर टोला में बुधवार रात आयोजित विवाह समारोह की शुरुआत तो सामान्य ढंग से हुई थी। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शादी का माहौल खुशियों से भरा था। वरमाला की रस्म भी चल रही थी, लेकिन जैसे ही दूल्हा राजेश कुमार मंडप पर बैठा, उसकी लड़खड़ाती चाल और असामान्य व्यवहार ने सबको चौंका दिया। दूल्हे की नशे की हालत ने खुशियों के माहौल को तुरंत ही गंभीरता और तनाव में बदल दिया। मंडप में मौजूद दुल्हन, पुरोहित और परिवारजन उसकी स्थिति देखकर हैरान रह गए। 2. दुल्हन ने साहसिक फैसला लिया
दुल्हन नेहा कुमारी ने स्थिति को भांपते हुए बिना किसी दबाव या हिचकिचाहट के शादी से इनकार कर दिया। वरमाला पूरी होने के बाद भी उसने मंडप छोड़कर जाने का निर्णय लिया। इस कदम ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक बड़ा झटका पैदा कर दिया। समारोह स्थल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, और लोग इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को लेकर आपस में चर्चा करने लगे। 3. ग्रामीणों ने स्थिति संभाली
दुल्हन के इनकार के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके पिता को घेर लिया। अधिकांश बराती मौके से हट गए, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और संयम से स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। मामला गुरुवार की देर शाम तब शांत हुआ, जब दूल्हे के परिजनों ने उपहार और शादी में मिली रकम वापस कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हा और उसके पिता को सम्मानपूर्वक विदा किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *