श्रीलंका (Sri Lanka) में आज एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। विपक्षी नेता लसंत विक्रमसेकरा (Lasantha Wickramasekara) की दिनदहाड़े उनके ही ऑफिस में हत्या कर दी गई, जिससे हड़कंप मच गया। श्रीलंका में आज, बुधवार, 22 अक्टूबर को 38 वर्षीय विक्रमसेकरा को 2 अज्ञात हमलावरों ने उनके ही ऑफिस में घुसकर गोलियों से भून दिया। विक्रमसेकरा, समागी जन बालवेगया (एसजेबी) पार्टी के सदस्य और वेलिगामा (Weligama) शहर के काउंसिल चेयरमैन थे।
अस्पताल में ली अंतिम सांस
विक्रमसेकरा को गोली लगने के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।



(@SriLankaTweet)