सोनीपत में गली में खड़े छोटे हाथी में लगाई आग:गाड़ी, 8 फ्रीज समेत लाखों का सामान जला; सीसीटीवी में दिखे तीन युवक, FIR

सोनीपत में गली में खड़े छोटे हाथी में लगाई आग:गाड़ी, 8 फ्रीज समेत लाखों का सामान जला; सीसीटीवी में दिखे तीन युवक, FIR

सोनीपत शहर के विकास नगर में घर के बाहर खड़े छोटा हाथी (टेंपो) में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग से गाड़ी और उसमें रखे 8 फ्रीज जलकर राख हो गए। आधी रात को पटाखे जैसी आवाज सुनकर परिवार बाहर निकला तो गाड़ी को जलते देख स्तब्ध रह गया। सिटी थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनीपत में विकास नगर में गली नंबर 4 में रहने वाले संजीव ने बताया कि उसके पास छोटा हाथी सुपरो महिंद्रा है। 26 फरवरी को उसने सेठी इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम, कालूपुर चुंगी से 8 डीप फ्रीज (चार छोटे और चार बड़े) लोड किए थे। इन्हें रामा इलेक्ट्रॉनिक्स, गोहाना पहुंचाना था। देर रात होने के कारण उसने गाड़ी अपने घर के बाहर गली में खड़ी कर दी। आधी रात को बजे पटाखे, निकले बाहर संजीव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे गली में पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आया तो देखा कि उसकी गाड़ी में आग लगी हुई थी। उसने परिवार और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते गाड़ी और उसमें रखे सभी फ्रीज जलकर राख हो गए। सीसीटीवी में दिखे तीन युवक घटना के बाद संजीव ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक दिखाई दिए। उसने उन्हें पहचान लिया। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी गढ़ी ब्राह्मण, रफीक निवासी गली नंबर 2, मालवीय नगर, और हसन निवासी गली नंबर 3, विकास नगर, सोनीपत के रूप में हुई। पुलिस ने दर्ज किया मामला संजीव ने 28 फरवरी को थाना शहर सोनीपत में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 326(एफ), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *