कटनी के स्लीमनाबाद में महिलाओं ने खुद पकड़ी अवैध शराब:पेटियां लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं; पुलिसकर्मियों पर रुपए लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

कटनी के स्लीमनाबाद में महिलाओं ने खुद पकड़ी अवैध शराब:पेटियां लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं; पुलिसकर्मियों पर रुपए लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की महिलाएं मंगलवार को अवैध शराब की पेटियां और बोतलें लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गईं। महिलाओं ने कार्यालय परिसर में धरना देते हुए पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर शराब माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगाए। गांव में खुलेआम बिक रही शराब देवरी मडाई गांव की महिलाओं का नेतृत्व कर रही गुड्डी बाई चौधरी ने बताया कि गांव में राजेश पटेल, बाबू पटेल, संदीप पटेल और दीपक पटेल लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। इससे गांव के युवा और नाबालिग बच्चे नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत स्लीमनाबाद थाना पुलिस और बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे से भी की थी। विधायक की ओर से केवल आश्वासन मिला, लेकिन पुलिस ने शराब बेचने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने खुद मारा छापा मंगलवार को महिलाओं ने खुद संदीप पटेल के ठिकाने पर पहुंचकर वहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। इसके बाद महिलाओं ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शराब जब्त करने और आरोपियों पर कार्रवाई करने से मना कर दिया। शराब लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं पुलिस की अनदेखी से नाराज महिलाएं पकड़ी गई शराब खुद लेकर जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्लीमनाबाद थाने के कुछ पुलिसकर्मी शराब माफिया से नियमित पैसे लेते हैं, इसी वजह से कार्रवाई नहीं होती। आंदोलन की चेतावनी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर गांव में अवैध शराब की बिक्री जल्द बंद नहीं की गई, तो वे मजबूरन बड़ा आंदोलन करेंगी। एसडीओपी आकांक्षा द्विवेदी ने बताया- महिलाओं शिकायत पर गांव में तुरंत टीम भेजकर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है या कार्रवाई से इनकार किया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *