सिरसा में फैक्ट्री कर्मी पर हमला, उंगूली काटी:किसी बात को लेकर हुई थी बहस, बाहर आते ही घेरा, सीसीटीवी में कैद

सिरसा में फैक्ट्री कर्मी पर हमला, उंगूली काटी:किसी बात को लेकर हुई थी बहस, बाहर आते ही घेरा, सीसीटीवी में कैद

सिरसा में फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर उसकी के साथी कर्मचारियों ने हमला कर दिया। युवक की तेजधार हथियार से उंगूली तक काट दी गई। घायल का हमलावरों में से एक युवक के साथ किसी बात को लेकर पहले झगड़ा हो गया था और बाद में फैक्ट्री से बाहर आते ही घेर लिया। किसी ने डंडे से तो किसी ने तेजधार हथियार से सिर व हाथ पर वार करने शुरू कर दिए। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य वर्कर पहुंचे तो उसे बीच-बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। घायल का मोबाइल भी टूट गया है और इलाज जारी है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है, जिसमें हमलावर युवक से मारपीट करते दिख रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिएं पूरा मामला क्या है पुलिस को दी शिकायत में माधोसिंघाना निवासी कर्मजीत उर्फ जगसीर वह एसडी फोम गद्दे बनाने की फैक्ट्री शहीदावाली रोड स्थित मंगाली में काम करता है। गत रात करीब 9 बजे वह फैक्ट्री से काम करके बाहर निकला तो फैक्ट्री के गेट पर भूषण व अजय व 2 अन्य युवक खड़े थे, जिनको वह जानता नहीं। भूषण के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर उन्होंने उसे रास्ते में रोक लिया और बहस करने लगे। भूषण व बाकी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एक ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। उसने बीच-बचाव किया तो हाथों पर डंडा मारा। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और कृपाण से उसके हाथ की उंगूली काट दी। उन सभी ने उसे डंडों से मारना शुरू कर दिया और फैक्ट्री से लोगों को आता देख वह सभी भाग गए और जाते समय उसे जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद उसे माधोसिंघाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिरसा के लिए रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *