सिंगरौली में 6 युवकों ने स्कूली छात्र को लातें मारीं:चौराहे पर पीटा, वीडियो आया सामने; पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

सिंगरौली में 6 युवकों ने स्कूली छात्र को लातें मारीं:चौराहे पर पीटा, वीडियो आया सामने; पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज

सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली इलाके में शुक्रवार की दोपहर एक स्कूली छात्र की सरेराह पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना कॉन्वेंट चौराहे की है, जहां करीब 6 युवकों ने मिलकर एक छात्र को घेर लिया और उसे बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र सरस्वती स्कूल का विद्यार्थी है। वह स्कूल में आयोजित सरस्वती पूजा के कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी करीब 3 बजे बाइक सवार कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा है, लेकिन हमलावर उसे लगातार पीट रहे हैं। जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तो सभी आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर वहां से भाग निकले। पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल शहर के इतने व्यस्त चौराहे पर दिनदहाड़े हुई इस मारपीट ने बैढ़न पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच सड़क पर ऐसी गुंडागर्दी दिखाती है कि बदमाशों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। मारपीट की असली वजह क्या थी, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *