श्योपुर में बाइक सवार ने युवक का मोबाइल छीना:पुलिस ने 9 दिन बाद नकाबपोश बदमाश के खिलाफ दर्ज की शिकायत

श्योपुर में बाइक सवार ने युवक का मोबाइल छीना:पुलिस ने 9 दिन बाद नकाबपोश बदमाश के खिलाफ दर्ज की शिकायत

श्योपुर शहर के मानसिंह पैलेस पाली रोड स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास एक युवक से मोबाइल छीनने की घटना हुई। वारदात के नौ दिन बाद आज रविवार को पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 9 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला मुक्तिनाद नगर घोड़ी वाला चौक वार्ड क्रमांक 15 निवासी 18 वर्षीय देव सविता पुत्र स्व. ब्रजेश सविता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देव चार खंभा स्थित एक हार्डवेयर दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह दुकान से काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। बाइक सवार नकाबपोश युवक ने छीना मोबाइल जब वह मानसिंह पैलेस के सामने पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंचा, तो मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बाजार की ओर से एक ब्लैक स्प्लेंडर बाइक पर सवार मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक आया। आरोपी ने देव के हाथ से सफेद रंग का ओप्पो ए-3x मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और तेजी से फरार हो गया। पीड़ित ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग निकला। घटना के समय मोहित प्रजापति भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने वारदात देखी। देव सविता के अनुसार, छीने गए मोबाइल की कीमत लगभग 12 हजार रुपए थी। इसमें एयरटेल की दो सिम लगी हुई थीं। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिलने पर युवक ने 13 फरवरी को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आज अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ज्ञान सिंह, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *