शेखपुरा में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर बंधक बनाया फिर स्कूल के पीछे किया रेप ,आरोपी नवादा से अरेस्ट

शेखपुरा में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर बंधक बनाया फिर स्कूल के पीछे किया रेप ,आरोपी नवादा से अरेस्ट

शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड स्थित एक गांव में 8 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को नवादा जिला के कौवाकोल से अरेस्ट कर लिया है। मामले को लेकर महिला थाना में FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने गांव के स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को बहला-फुसलाकर बंधक बनाया और स्कूल परिसर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया, छानबीन शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिला थाना में केस दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नवादा जिले के कौवाकोल क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूत साक्ष्य एकत्र कर रही है। एसडीपीओ बोले-आरोपी को दिलाएंगे सजा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को नवादा के कौवाकोल से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले में युवक को सजा दिलाने के लिए तत्परता से काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को गांव से नवादा भगाने में सहयोग करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है और उन्हें भी इस मामले में सजा दिलाई जाएगी। शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड स्थित एक गांव में 8 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को नवादा जिला के कौवाकोल से अरेस्ट कर लिया है। मामले को लेकर महिला थाना में FIR दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने गांव के स्कूल में पढ़ने वाली मासूम छात्रा को बहला-फुसलाकर बंधक बनाया और स्कूल परिसर के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया, छानबीन शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महिला थाना में केस दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। रातभर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नवादा जिले के कौवाकोल क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस मजबूत साक्ष्य एकत्र कर रही है। एसडीपीओ बोले-आरोपी को दिलाएंगे सजा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को नवादा के कौवाकोल से गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस मामले में युवक को सजा दिलाने के लिए तत्परता से काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को गांव से नवादा भगाने में सहयोग करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है और उन्हें भी इस मामले में सजा दिलाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *