शेखपुरा में रविवार सुबह एक महिला की पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में हुई। 30 वर्षीय अनिता देवी उर्फ मनिता देवी गांव से उत्तर दिशा में स्थित पहाड़ पर अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई तक पहुंचने का कोई सीधा रास्ता न होने के कारण, पुलिस को जिला मुख्यालय से पोपलिन मशीन बुलानी पड़ी। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए मशीन की मदद से रास्ता बनाने के बाद, लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला जा सका। मृतका की पहचान पचना गांव निवासी पंकज पासवान की पत्नी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया गया है कि प्रिंस कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी ने इस पहाड़ में उत्खनन के लिए लीज ली थी, जिसकी अवधि गत 8 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कंपनी द्वारा अत्यधिक गहराई तक पत्थर का उत्खनन करने के कारण पहाड़ में कई गहरी खाइयां बन गई हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। महिला की मौत भी इन्हीं खाइयों में से एक में गिरने से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में रविवार सुबह एक महिला की पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पचना गांव में हुई। 30 वर्षीय अनिता देवी उर्फ मनिता देवी गांव से उत्तर दिशा में स्थित पहाड़ पर अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थीं, तभी उनका पैर फिसल गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना तत्काल नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाई तक पहुंचने का कोई सीधा रास्ता न होने के कारण, पुलिस को जिला मुख्यालय से पोपलिन मशीन बुलानी पड़ी। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए मशीन की मदद से रास्ता बनाने के बाद, लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला जा सका। मृतका की पहचान पचना गांव निवासी पंकज पासवान की पत्नी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बताया गया है कि प्रिंस कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी ने इस पहाड़ में उत्खनन के लिए लीज ली थी, जिसकी अवधि गत 8 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कंपनी द्वारा अत्यधिक गहराई तक पत्थर का उत्खनन करने के कारण पहाड़ में कई गहरी खाइयां बन गई हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। महिला की मौत भी इन्हीं खाइयों में से एक में गिरने से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


