शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक 22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की। परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता रात में अपने ननिहाल में नाना-नानी और मां के साथ सो रही थी। तभी उसी गांव का आरोपी युवक देर रात छत के रास्ते घर में घुस गया और सोई हुई बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के जागने और शोर मचाने पर घर में सो रहे परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की परिजनों द्वारा पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान उसी गांव के निवासी ललन सिंह के पुत्र नीरज कुमार (22) के रूप में हुई है। छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बुधवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है। शेखपुरा जिले के कोसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक 22 वर्षीय युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की। परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोसुंभा थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता रात में अपने ननिहाल में नाना-नानी और मां के साथ सो रही थी। तभी उसी गांव का आरोपी युवक देर रात छत के रास्ते घर में घुस गया और सोई हुई बालिका से छेड़छाड़ करने लगा। बालिका के जागने और शोर मचाने पर घर में सो रहे परिजन जाग गए और युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की परिजनों द्वारा पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान उसी गांव के निवासी ललन सिंह के पुत्र नीरज कुमार (22) के रूप में हुई है। छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बुधवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।


