शेखपुरा में 35 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा। मृतक की पहचान करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी अनिक केवट के बेटे अरविंद केवट के रूप में हुई है। वो तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वो अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। अरविंद पिकअप वैन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अरविंद का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने अरविंद का शव घर की छत से लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। साली से करता था प्यार ग्रामीणों के मुताबिक अरविंद की एक साली उनलोगों के घर में ही रहती थी, जिससे उसको प्यार हो गया था। वह उसे दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था। जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। ननिहाल में बच्चों के साथ थी पत्नी पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ ननिहाल भिखनी गांव में थी। अरविंद घर में अकेला था। ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि मृतक बीती रात ही भिखनी गांव से लौटा था और उसके बाद उसने यह कदम उठाया।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पूरे गांव में भी गमगीन स्थिति बनी हुई है। शेखपुरा में 35 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा। मृतक की पहचान करंडे थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी अनिक केवट के बेटे अरविंद केवट के रूप में हुई है। वो तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वो अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। अरविंद पिकअप वैन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अरविंद का अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों ने अरविंद का शव घर की छत से लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। साली से करता था प्यार ग्रामीणों के मुताबिक अरविंद की एक साली उनलोगों के घर में ही रहती थी, जिससे उसको प्यार हो गया था। वह उसे दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था। जिसका उसकी पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद चल रहा था। ननिहाल में बच्चों के साथ थी पत्नी पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ ननिहाल भिखनी गांव में थी। अरविंद घर में अकेला था। ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि मृतक बीती रात ही भिखनी गांव से लौटा था और उसके बाद उसने यह कदम उठाया।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। पूरे गांव में भी गमगीन स्थिति बनी हुई है।


