शाहजहांपुर में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या:कमरे में तमंचे से किया फायर, परिवार में विवाद के बाद किया सुसाइड

शाहजहांपुर में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या:कमरे में तमंचे से किया फायर, परिवार में विवाद के बाद किया सुसाइड

शाहजहांपुर में एक 35 वर्षीय युवक ने परिवारिक विवाद के बाद अपने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामवीर वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के रोशन नगर में हुई। 35 वर्षीय रामवीर वर्मा अपनी पत्नी शिवानी, 6 वर्षीय बेटी आरुषि और 4 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ रहते थे। वह खेतीबाड़ी और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, बीती रात रामवीर का परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर रामवीर अपने कमरे में चले गए और तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे, जहां रामवीर का शव खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि रामवीर के पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे मृतक के सीधे परिवार से नहीं हैं और परिवार में किस बात पर विवाद हुआ था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *