सीहोर में कर्मचारी पर खाने-फाइलों में थूकने का आरोप:महिला अफसरों को दी जान से मारने की धमकी; बाहरी लड़के बुलाकर डराता है

सीहोर में कर्मचारी पर खाने-फाइलों में थूकने का आरोप:महिला अफसरों को दी जान से मारने की धमकी; बाहरी लड़के बुलाकर डराता है

सीहोर के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पदस्थ एक भृत्य (चपरासी) पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। शेख अजहरुद्दीन नाम के इस कर्मचारी पर आरोप है कि वह स्टाफ के खाने, पीने के पानी और सरकारी फाइलों पर थूकता है। इतना ही नहीं, वह महिला अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी देता है। परेशान कर्मचारियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिला पंचायत सीईओ को लिखित शिकायत सौंपी है। बाहरी गुंडे बुलाकर डराता है कर्मचारियों ने शिकायत में बताया कि अजहरुद्दीन ऑफिस में लगातार बदतमीजी करता है। वह बाहरी असामाजिक तत्वों को कार्यालय बुलाकर स्टाफ को डराने की कोशिश करता है। उसकी हरकतों से ऑफिस में डर का माहौल है। कर्मचारियों ने बताया कि उसे कई बार खाने-पीने की चीजों और फाइलों पर थूकते हुए देखा गया है। CEO ने दिए जांच के आदेश स्टाफ का कहना है कि इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जिला पंचायत सीईओ सृजना यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *