सतना में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की बाइक चोरी:नकाबपोश ने पहले रेकी की फिर मास्टर की से खोला लॉक, 10 सेकंड में फरार

सतना में फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की बाइक चोरी:नकाबपोश ने पहले रेकी की फिर मास्टर की से खोला लॉक, 10 सेकंड में फरार

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर रीवा रोड स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स के सामने से एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। धवारी निवासी अंकित तिवारी गोपाल कॉम्प्लेक्स में काम करते हैं। दोपहर में जब वह अपने ऑफिस में थे, तभी उनकी बाइक (नंबर MP 19 MB 8645) बाहर खड़ी थी, जिसे चोर ले गए। शाम को अंकित को बाइक चोरी होने का पता चला। उन्होंने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV में नकाबपोश चोर लॉक खोलते दिखा जांच के दौरान पुलिस को कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज मिली। फुटेज में एक नकाबपोश शख्स काफी समय तक वहां घूमते हुए दिखा।फिर उसने मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर बाइक लेकर भाग गया।पुलिस अब CCTV फुटेज की मदद से नकाबपोश चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *